Petrol Diesel Price 18 September 2023: हरतालिका तीज के दिन अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो पेट्रोल-डीजल के दाम जरूर चेक कर लें। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। तीज के दिन भी राहत है। आज सबसे सस्ता तेल ₹79.74 प्रति लीटर है। जबकि, कच्चे तेल का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल के बेहद नजदीक पहुंच गया है।
इस साल पहली बार 94 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा 94.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड का अक्टूबर वायदा 91.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।इसके बावजूद भारत में 490 दिन से पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत बरकरार है। आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ था।
सितंबर में डीजल की बिक्री घटी
देश में डीजल की बिक्री सितंबर के पहले पखवाड़े में घटी है। बारिश के कारण मांग घटने और देश के कुछ हिस्सों में औद्योगिक गतिविधियां धीमी होने से इस सबसे ज्यादा इस्तेमाल वाले ईंधन की मांग लगातार दूसरे माह गिरावट आई है। वहीं, पेट्रोल की मांग में मामूली वृद्धि हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल के दाम में लगी आग, इस साल पहली बार 94 डॉलर प्रति बैरल के पार
पेट्रोल कई राज्यों में 100 रुपये लीटर
आज भी पेट्रोल कई राज्यों में 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है। बिहार,केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है।
इन शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार
सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74: देश में आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74 प्रति लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। दूसरी तरफ सबसे महंगा ईंधन राजस्थान कें श्रीगंगानगर में है। यहां पेट्रोल की कीमत ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। आज दिल्ली की तुलना में जयपुर में जहां पेट्रोल करीब 12 रुपये लीटर महंगा है, वहीं, पोर्ट ब्लेयर में इतना ही सस्ता।
यहां पेट्रोल 100 के नीचे
यह भी पढ़ें: LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! 3 से 5 रुपये तक घट सकते हैं दाम
स्रोत: IOC
इनपुट: एजेंसी
इस साल पहली बार 94 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा 94.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड का अक्टूबर वायदा 90.77 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।