HomeShare Marketपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, घर से निकलने से पहले चेक करें...

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 13th April: कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 90 डॉलर की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल आज भी 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये है। वहीं महंगा पेट्रोल-डीजल आज भी राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 113.48 रुपये है, जबकि डीजल 98.24 रुपये में बिक रहा है।

ऑयल मार्केटिंग सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। लगातार 328वें दिन भी ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उधर ब्लूमबर्ग एनर्जी पर कच्चे तेल के रेट अपडेट कर दिए गए हैं। ब्रेंट क्रूड का जून वायदा भाव  87.24 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का मई का वायदा अब 83.19 डॉलर प्रति बैरल पर है।  

इंडियन ऑयल द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट के मुताबिक आगरा में 96.35 रुपये लीटर है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है वहीं, डीजल 89.96 रुपये। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल की कीमत  96.50 रुपये है जबकि, डीजल  89.68 रुपये। लखनऊ में पेट्रोल मिल रहा 96.57 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। डीजल 89.76 रुपये लीटर है।

 

दिल्ली में पेट्रोल  96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल  89.62 रुपये पर स्थिर है।  चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये लीटर है वहीं, डीजल के भाव 94.24 रुपये। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये वहीं, डीजल 94.27 रुपये लीटर। पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है।अहमदाबाद में पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 92.17 रुपये लीटर है।   फरीदाबाद में पेट्रोल 97.49 रुपये और डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये लीटर और डीजल 93.72 रुपये है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular