HomeShare Marketपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, देखें कहां-कहां 100 रुपये लीटर के पार...

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, देखें कहां-कहां 100 रुपये लीटर के पार है Petrol

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 21 March 2023: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं।  आज जारी रेट के मुताबिक देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में जबकि, सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.48 रुपये और डीजल 98.24 रुपये है। दूसरी ओर पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल  84.1 रुपये और डीजल  79.74 रुपये लीटर है।

बता दें ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का मई वायदा भाव  73.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई का अप्रैल का वायदा अब 67.75 डॉलर प्रति बैरल पर है।  इसके बावजूद दिल्ली से लेकर पटना और अहमदाबाद से अगरतला तक ईंधन के रेट नहीं बदले हैं। आज 304वें दिन भी पेट्रोल-डीजल पुराने रेट पर ही मिल रहे हैं। जबकि, कच्चा तेल सस्ता होकर अब 73 डॉलर करीब आ गया है।

कहां-कहां पेट्रोल 100 के पार

आज मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये लीटर और डीजल बिक रहा  93.72 रुपये। पटना में पेट्रोल का रेट 107.24 और डीजल के भाव हैं  94.04 रुपये प्रति लीटर। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये लीटर है तो डीजल के भाव 94.24 रुपये। 

अहमदाबाद में पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 92.17 रुपये लीटर है। जबकि, अगरतला में  99.49 रुपये में एक लीटर पेट्रोल मिल रहा है तो आगरा में 96.35 रुपये लीटर।  दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल  89.62 रुपये।

इंडियन ऑयल के पंप पर  फरीदाबाद में पेट्रोल 97.49 रुपये और डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.96 रुपये। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल की कीमत  96.50 रुपये है तो डीजल की 89.68 रुपये। लखनऊ में पेट्रोल मिल रहा 96.57 रुपये प्रति लीटर के भाव से तो डीजल 89.76 रुपये लीटर।  

RELATED ARTICLES

Most Popular