HomeShare Marketपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कच्चे तेल की कीमतें अब 75 डॉलर...

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कच्चे तेल की कीमतें अब 75 डॉलर के करीब, सबसे सस्ता फ्यूल ₹79.74 लीटर

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 15 March 2023: कच्चे तेल के भाव अब गिर कर 80 डॉलर से नीचे और 75 डॉलर के बेहद करीब आ गए हैं। ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का मई वायदा भाव घट कर 77.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई का अप्रैल का वायदा अब 71.82 डॉलर प्रति बैरल पर है। इस बीच रोजाना की तरह सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं।

नए रेट के मुताबिक आज सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये और डीजल ₹79.74 लीटर है। सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में  113.48 रुपये लीटर है। पोर्टब्लेयर में पेट्रोल का रेट श्रीगंगानगर की तुलना में 29.39 रुपये कम है, वहीं, डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। आज 298वें दिन भी ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

  • पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
  • श्रीगंगानगर    113.48    98.24
  • अगरतला 99.49   88.44
  • आगरा    96.35    89.52
  • भोपाल    108.65    93.9
  • अमेरिकी शेयर बाजारों में थम गया गिरावट का तूफान, आज घरेलू मार्केट में भी उछाल की उम्मीद

  • गाजियाबाद    96.50    89.68   
  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • कोलकाता    106.03    92.76
  •  

  • जयपुर 108.48     93.72 
  • पटना    107.24    94.04
  • लखनऊ    96.57    89.76
  • दिल्ली    96.72    89.62
  • धनबाद    99.80    94.60  
  •  

  • फरीदाबाद    97.49    90.35  
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  •  परभणी    109.45    95.85
  • रांची    99.84    94.65
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular