HomeShare Marketपेटीएम के गिरते भाव पर विजय शेखर शर्मा ने कहा- हम इश्यू...

पेटीएम के गिरते भाव पर विजय शेखर शर्मा ने कहा- हम इश्यू प्राइस से काफी नीचे, लेकिन आप निश्चिंत रहे क्योंकि….

Paytm stock: पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay shekhar sharma) ने शेयरधारकों के नाम एक लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि फिनटेक फर्म को प्राॅफिटेबल कंपनी बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम मानते हैं हमारे शेयर आईपीओ प्राइस (Paytm IPO) से काफी नीचे हैं। लेकिन आप निश्चिंत रहें। पेटीएम की एक बड़ी टीम है, जो इसे प्राॅफिटेबल कंपनी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही हम लंबी अवधि में शेयर को वैल्यूएबल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि मेरा स्टॉक अनुदान मुझे तभी दिया जाएगा जब हमारा मार्केट कैप निरंतर आधार पर आईपीओ के स्तर को पार कर जाएगा।” आज पेटीएम के शेयर 4.65% की तेजी के साथ 637.40 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। बता दें कि पेटीएम का इश्यू प्राइस 2,150 रुपये था। 

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के 2 स्टॉक पर मॉर्गन स्टेनली का ‘ओवरवेट’ टैग, बिग बुल का भी फेवरेट, अभी दांव लगाने पर बड़ा मुनाफा 

कंपनी की क्या है योजना?
विजय शेखर शर्मा कहते हैं कि हमारा मानना ​​​​है कि अगली 6 तिमाहियों में EBITDA ब्रेकईवन का ऑपरेट करना चाहिए। हम अपने वित्तीय वर्ष 2022 के वित्तीय परिणामों को तय समय पर जारी करेंगे, हम अपने कारोबार की गति, मुद्रीकरण के पैमाने और परिचालन उत्तोलन से प्रोत्साहित होते हैं। हम अपनी किसी भी विकास योजना से समझौता किए बिना इसे हासिल करने जा रहे हैं। 

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी ने खरीदारों की लिस्ट का किया खुलासा, इन नामों के आते ही शेयर बने राॅकेट

कंपनी ने जारी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस 
मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के लिए ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर अपना अपडेट शेयर करते हुए, पेटीएम ने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म के माध्यम से वितरित लोन की संख्या वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 374% बढ़कर 6.5 मिलियन हो गई, जबकि लोन की वैल्यू वितरित में 417% की YoY ग्रोथ देखा गया है यह 3,553 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, पेटीएम की कुल मर्चेंट पेमेंट वॉल्यूम (GMV) YoY में 104% बढ़कर ₹2.59 लाख करोड़ हो गई। फिनटेक फर्म ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “पिछली तिमाही में त्योहारी सीजन का असर होने के बावजूद हमने तिमाही-दर-तिमाही मजबूत रुझान देखा है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular