HomeShare Marketपेंशन-DR पर मोदी सरकार ने 4 साल तक के लिए दी हरी...

पेंशन-DR पर मोदी सरकार ने 4 साल तक के लिए दी हरी झंडी, इन लोगों को फायदा

नरेंद्र मोदी सरकार ने अगले 4 साल तक के लिए स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (एसएसएसवाई) को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार ने 3,274.87 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी भी दी है। इस योजना के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र आश्रितों को 2025-26 तक पेंशन, महंगाई राहत यानी डीआर और अन्य वित्तीय लाभ दिए जाने हैं। इस योजना के तहत देश भर में 23,566 लाभार्थी शामिल हैं।

क्या कहा सरकार ने: एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने 3,274.87 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए स्वतंत्र सैनिक सम्मान योजना और इसके घटकों को 31 मार्च, 2021 से आगे भी जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

ये पढ़ें-300 रुपए के पार जाएगा Tata की कंपनी का शेयर, होने वाली है तगड़ी रिकवरी

एसएसएसवाई को जारी रखने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय ने तैयार किया था। बता दें कि पेंशन की राशि में समय-समय पर संशोधन किया गया है और 15 अगस्त 2016 से महंगाई राहत भी दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular