सार्वजानिक क्षेत्र की पावरग्रिड (Power grid) कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने उत्तर प्रदेश में 9 करोड़ रुपये से अधिक में मोहनलालगंज ट्रांसमिशन लिमिटेड (MTL) का अधिग्रहण किया है। पावरग्रिड ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि जून 2021 में शामिल, मोहनलालगंज ट्रांसमिशन लिमिटेड (एमटीएल) एक इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रोजेक्ट एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) है।
क्या कहा कंपनी ने?
कंपनी ने कहा, ‘‘पीजीसीआईएल ने शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के तहत सफल बोलीदाता के रूप में 30 मई, 2022 को एमटीएल का अधिग्रहण किया है।’’ पीजीसीआईएल ने बताया कि अधिग्रहण की तारीख तक संपत्ति और देनदारियों के साथ 10,000 इक्विटी शेयरों समेत लगभग 9.11 करोड़ रुपये के कुल मूल्य पर एमटीएल का अधिग्रहण किया गया है।
यह भी पढ़ें- PNB ग्राहक ध्यान दें! बैंक ने बढ़ा दिए ये अहम चार्जेस, फटाफट चेक करें डिटेल
कंपनी के शेयर चढ़ें
आज पावर ग्रिड के शेयर BSE पर 2.06% चढ़कर 233 रुपये पर पहुंच गए। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में यह शेयर 2.31% तक चढ़ा है। वहीं, इस साल 2022 में इस शेयर में 13.71% की तेजी देखने को मिली है।