ऐप पर पढ़ें
स्टॉक मार्केट में जहां एक तरफ बड़ी कंपनियां आईपीओ (IPO) के जरिए जमकर पैसा जुटा रही हैं। तो वहीं, छोटी कंपनियां भी किसी से पीछे नहीं हैं। बीते कुछ सप्ताह के दौरान एक के बाद एक एसएमई आईपीओ (SME IPO) पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। SME सेक्शन में पिछले दिनों बहेती रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज (Baheti Recycling Industries IPO) का आईपीओ ओपन हुआ था। कल यानी 8 दिसंबर को कंपनी मार्केट में डेब्यू करेगी। बता दें, ग्रे मार्केट में बहेती रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज का आईपीओ शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
3000 प्रतिशत तक का रिटर्न देने वाली कंपनी ने बांटेगी बोनस, रिकॉर्ड डेट चेंज
क्या है ग्रे मार्केट का हाल? (Baheti Recycling Industries IPO GMP)
IPOwatch वेबसाइट के अनुसार ग्रे मार्केट में बहेती रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज का आईपीओ 6 दिसंबर 2022 को 40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा तो कंपनी शेयर मार्केट में 89 प्रतिशत की बढ़त के साथ लिस्ट हो सकती है। यानी जिस किसी निवेशक को बहेती आईपीओ के शेयर अलॉट हुए होंगे उसकी किस्मत मार्केट डेब्यू के दिन ही करवट ले सकती है।
बहेती आईपीओ के विषय में – (Baheti Recycling Industries IPO Listing date)
1- कंपनी का आईपीओ 25 नवंबर से 30 नवंबर 2022 तक खुला था।
2- इस आईपीओ का प्राइस बैंड 45 रुपये तय किया गया था।
3- कंपनी आईपीओ के जरिए 12.42 करोड़ रुपये के जुटाना चाह रही थी।
4- आईपीओ की लिस्टिंग एनएसई एसएमई में होगी।
5- कंपनी ने आईपीओ के लिए 3000 शेयरों का लॉट साइज तय किया था।
6- एक निवेशक 1,35,000 रुपये का निवेश किया होगा।
7- कंपनी की लिस्टिंग 8 दिसंबर को होगी।
1 पर 1 बोनस शेयर देने जा रही कंपनी के स्टॉक में लगा 10 प्रतिशत का अपर सर्किट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)