पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों को नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही तगड़ा झटका लगा है। बैंक ने सेविंग अकाउंट (Saving Account) पर ब्याज दर घटाने का फैसला किया है। पीएनबी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 10 लाख रुपये से कम के खाता धारकों को अब 2.70 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वहीं, 10 लाख रुपये से 500 करोड़ रुपये तक वाले खाताधारकों को 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बैंक की तरफ से नई दरें 4 अप्रैल यानी सोमवार से लागू हो गई हैं। बता दें, यह बदलाव घरेलू ग्राहकों के साथ-साथ एनआरआई ग्राहकों पर भी लागू होगा।
यह भी पढ़ें : रूस और यूक्रेन युद्ध का असर, रिकाॅर्ड स्तर पर गेंहू बेचने में हुआ सफल भारत
दो महीने पहले ही बैंक ने ब्याज दरों को घटाया था
संबंधित खबरें
पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग अकाउंट के ब्याज दरों में कटोती इससे पहले इसी साल फरवरी में किया था। तब बैंक ने 10 लाख रुपये से कम वाले अकाउंट होल्डर्स का ब्याज घटाकर 2.75% कर दिया था। वहीं, 10 लाख रुपये से 500 करोड़ रुपये तक वाले सेविंग अकाउंट के ब्याज को घटाकर 2.80 कर दिया था। एक बार फिर बैंक की तरफ से सेविंग अकाउंट होल्डर को झटका दिया गया है। इस बार भी ब्याज दर 0.50 घटाया गया है।
बता दें, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के बाद पंजाब नेशनल बैंक के पास ग्राहक हैं। ऐसे में बैंक के इस फैसले का सीधा असर लाखों ग्राहकों को पड़ेगा।
अगर आप के खाते में पर्याप्त पैसा नहीं है जिसकी वजह से आपक ईएमआई पेमेंट फेल हो जाता है तो आपको अब 250 रुपये पेनाल्टी देनी होगी। पहले ये पेनाल्टी महज 100 रुपये ही थी। बैंक की तरफ से यह बदलाव भी इसी साल फरवरी में किया गया था।