HomeShare Marketनुकसान के मामले में पेटीएम और जोमैटो की राह पर LIC IPO,...

नुकसान के मामले में पेटीएम और जोमैटो की राह पर LIC IPO, हर दिन दे रहा झटका, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

LIC share price: पेटीएम (Paytm share) और जोमैटो (Zomato share) की तरह ही अब एलआईसी का शेयर झटका पर झटका दे रहा है। गिरावट के मामले में एलआईसी का शेयर हर दिन नया रिकाॅर्ड बना रहा है। आज बुधवार को LIC के शेयर (LIC Stock) बीएसई पर लगभग 2% टूटकर 738 रुपये पर बंद हुए। दिनभर के कारोबार के दौरान यह शेयर 735.95 रुपये पर पहुंच गए जो कि अब तक का सबसे लोएस्ट शेयर प्राइस रहा। इससे पहले मंगलवार को यह शेयर 3.15% टूटकर 752.90 रुपये पर बंद हुए थे। बता दें कि पेटीएम के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 71% नीचे हैं। वहीं, जोमैटो के शेयर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 13% नीचे हैं। 

इश्यू प्राइस से 22% टूटा शेयर
वर्तमान में स्टॉक 949 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले लगभग 22% से अधिक नीचे है। बता दें कि शेयर बाजार में बीमा कंपनी की बेहद धीमी शुरुआत हुई थी। आईपीओ प्राइस के मुकाबले इसकी 9 प्रतिशत की छूट पर लिस्टिंग हुई थी। फिर भी, यह बाजार पूंजीकरण के बाद पांचवीं सबसे बड़ी सूचीबद्ध फर्म बन गई, जिसका बाजार पूंजीकरण 5.70 लाख करोड़ रुपये था। अब इसका मार्केट कैप 4,66,784.83 करोड़ रुपये रह गया। 

क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट
IIFL सिक्योरिटीज के प्रमुख अनुज गुप्ता ने कहा एलआईसी के शेयरों में कमजोरी आगे भी जारी है। हालांकि, LIC के शेयरों में डिप में खरीदने का यह मौका है क्योंकि यह लंबी अवधि में निवेशकों को मुनाफा करा सकता है। नए निवेशक इसे 690 से 700 रुपये के बीच खरीद सकते हैं। वहीं, 700 रुपये पर इसे accumulate कर सकते हैं। वहीं, च्वाइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया ने एलआईसी के शेयर धारकों को स्टॉप लॉस बनाए रखने का सुझाव देते हुए कहा, “एलआईसी के शेयर चार्ट पैटर्न पर कमजोर दिख रहे हैं और एलआईसी शेयरधारकों को मेरा सुझाव है कि वे इस काउंटर से तेजी से बाहर निकल लें। जब तक काउंटर में रिबाउंड नहीं होता, उन्हें चाहिए ₹750 के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस बनाए रखें।”

संबंधित खबरें

RELATED ARTICLES

Most Popular