ऐप पर पढ़ें
अपने फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए निवेश बेहद जरूरी है। इसके लिए लोगों के पास कई विकल्प हैं। इनमें से एक बेहतर विकल्प इक्विटी सेविंग फंड का भी है। यह एक तरह का हाइब्रिड फंड है। इस फंड में पोर्टफोलियो में इक्विटी, डेट और इक्विटी आर्बिट्राज (मध्यस्थता) के अवसर मिलेंगे। नियमों के अनुसार, एक इक्विटी सेविंग स्कीम को इक्विटी और इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट में कम से कम 65% निवेश करना चाहिए जबकि डेट में 10% से कम नहीं होना चाहिए।
ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी सेविंग्स फंड 4,916.95 करोड़ रुपये के AMU (एसेट अंडर मैनेजमेंट) के साथ कैटेगरी में सबसे बड़ा है। फंड का नेट इक्विटी स्तर आमतौर पर 15-20% के साथ-साथ स्टॉक आर्बिट्रेज 50-55% तक होता है। इस तरह, ग्रॉस इक्विटी लेवल लगभग 70% पर बना रहता है। शेष 30% डेट के लिए आवंटित किया जाता है। इस अप्रोच की वजह से ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी सेविंग्स फंड बढ़ते या गिरते इक्विटी बाजार को नेविगेट करने के लिए अच्छी स्थिति में है।
फंड नियमित इक्विटी फंड या एग्रेसिव हाइब्रिड फंड कैटेगरी की तुलना में नकारात्मक जोखिम को रोकने के लिए बेहतर स्थिति में है। इसके साथ फंड में नियमित डेट फंड या पारंपरिक वित्तीय निवेश के रास्ते की तुलना में अधिक रिटर्न देने की क्षमता है। यह टैक्स बचाने की क्षमता भी रखता है।
ICICI प्रूडेंशियल का आर्बिट्रेज, फिक्स्ड इनकम और कवर्ड कॉल के संयोजन का आउटलुक पोर्टफोलियो को स्थिरता देता है। यह एक ऐसा पहलू है जिसके लिए फिक्स्ड इनकम निवेशक हमेशा तत्पर रहते हैं। एक निवेशक ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी सेविंग्स फंड को कम इक्विटी एक्सपोजर के साथ स्थिर रिटर्न के सॉल्युशन के रूप में विचार कर सकते हैं।