HomeShare Marketनिवेश का मौका! इस सप्ताह खुले रहे ये तीन IPO, प्राइस बैंड...

निवेश का मौका! इस सप्ताह खुले रहे ये तीन IPO, प्राइस बैंड ₹15 से लेकर 30 रुपये तक, चेक करें डिटेल्स

Upcoming SMEs IPO: अगर आप आईपीओ से पैसे कमाने की सोच रहे हैं तो आपकेप पास शानदार मौका है। दरअसल, इस सप्ताह एक साथ कई छोटी कंपनियों के आईपीओ निवेश के लिए ओपन हैं। जी हां..इस सप्ताह छोटे और मीडियम इंडस्ट्री (SMEs) कैटेगरी में भी पब्लिक इश्यू लॉन्च किए जा रहे हैं। वर्तमान में, पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 3 एसएमई आईपीओ खुल रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में?

1. Containe Technologies
ऑटो कंपोनेंट्स प्लेयर का 2.48 करोड़ रुपये का इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 20 सितंबर को खुल रहा है। निवेशक 15 रुपये के इश्यू प्राइस पर कम से कम 8000 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। फिनशोर मैनेजमेंट इस इश्यू का लीड मैनेजर है, जिसे बीएसई लिस्ट किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 2 रुपये का स्टॉक बढ़कर ₹190.50 पर पहुंचा, 1 लाख का निवेश बन गया 95.22 लाख रुपये, 52 वीक हाई पर भाव

2. Kandarp Digi Smart 
इस आईटी कंपनी ने 16 सितंबर को अपना 7.68 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था। यह इश्यू 20 सितंबर को समाप्त होने वाला है। निवेशक 30 रुपये की कीमत पर 3,000 इक्विटी शेयरों के न्यूनतम शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इश्यू के बाद, शेयर में प्रमोटर की हिस्सेदारी 69.91 फीसदी हो जाएगी। कंपनी के शेयर एनएसई पर लिस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें- 10 रुपये के इस शेयर ने किया कमाल: 10 दिन में ही निवेशकों के पैसे डबल, आपके पोर्टफोलियो में है ये स्टॉक

3. Maks Energy Solutions
इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण यूनिट ने 16 सितंबर को अपना 3.792 करोड़ रुपये का इश्यू लॉन्च किया था। पेशकश 20 सितंबर को सदस्यता के लिए बंद होगी। इच्छुक निवेशक कम से कम 6,000 शेयरों के लिए 20 रुपये प्रत्येक पर बोली लगा सकते हैं। सन कैपिटल एडवाइजरी इस इश्यू का लीड मैनेजर है। यह शेयर एनएसई पर डेब्यू करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular