HomeShare Marketनिवेश का मौका! इस कंपनी का आएगा आईपीओ, सेबी के पास जमा...

निवेश का मौका! इस कंपनी का आएगा आईपीओ, सेबी के पास जमा कराए दस्तावेज 

रुस्तमजी समूह की कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए 850 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा करवाए हैं। मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत 700 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के प्रवर्तक 150 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

इतने शेयरों की होगी बिक्री
ओएफएस में बोमन रुस्तम ईरानी, पर्सी सोराबजी चौधरी और चंद्रेश दिनेश मेहता द्वारा क्रमश: 75 करोड़ रुपये, 37.5 और 37.5 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री शामिल है। बता दें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान एक साल पहले 14.49 करोड़ रुपये के मुकाबले 231.82 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। वर्ष के लिए समेकित राजस्व वर्ष के दौरान 848.72 करोड़ रुपये था, जबकि 2019-20 में 1,211.48 करोड़ रुपये था। वर्ष के लिए कुल कर्ज 1,263 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें- 37 पैसे से 71 रुपये पर पहुंच गया यह शेयर, सालभर में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹1.92 करोड़

RELATED ARTICLES

Most Popular