HomeShare Marketनिवेशक सावधान: बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका! ग्लोबल ब्रोकरेज ने Nifty...

निवेशक सावधान: बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका! ग्लोबल ब्रोकरेज ने Nifty का टारगेट घटाकर 14,500 किया

Stock market news: अगर आप भी शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। बाजार निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत है। भारतीय शेयर बाजार में इस साल के अंत तक बड़ी गिरावट की आशंका है। दरअसल, वैश्विक ब्रोकरेज BofA सिक्योरिटीज ने निफ्टी के लिए अपने साल के अंत के टारगेट को 16,000 से घटाकर 14,500 अंक कर दिया है। बता दें कि निफ्टी अभी 15,450.80 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। 

ब्रोकरेज ने क्या कहा?
ब्रोकरेज ने कहा कि निकट भविष्य में केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दर में और ज्यादा बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे विकास में धीमी वृद्धि होगी। दूसरी तरफ अमेरिका में मंदी की आशंका है। इन तमाम कारणों के चलते  निफ्टी में गिरावट की संभावना है। बोफा का मानना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत ऊंची बनी रहेगी। 

यह भी पढ़ें- 7 रुपये का यह शेयर आज ₹94 का हुआ, 52 वीक हाई पर पहुंचा भाव, 1 लाख का बन गया ₹12.22 लाख

अपने हाई 16% नीचे है निफ्टी
भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, विकास में मंदी की चिंताओं और आक्रामक केंद्रीय बैंक दर वृद्धि की आशंकाओं के कारण विदेशी निवेशकों द्वारा भारी निकासी के बीच, निफ्टी पिछले साल अक्टूबर में अपने अब तक के हाई लेवल से लगभग 16% नीचे है। बता दें कि निफ्टी 19 अक्टूबर को 18,604.45 पर पहुंच गया था। 

यह भी पढें- LIC के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी, एक्सपर्ट ने एक सुर में कहा- अभी पैसे लगाने से बचें..,जानें टारगेट प्राइस

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
बता दें कि उधर भारतीय करेंसी की हालत पस्त है।  रुपये में आज फिर कमजोरी हावी होती हुई दिखाई दे रही है।  आज 22 जून, 2022 को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे टूटकर 78.17 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। पिछले बंद के मुकाबले आज रुपया 78.13 पर कमजोर खुला था। लगभग 2:25 बजे 0.15 या 0.1921% के बदलाव के साथ 78.24 प्रति अमेरिकी डॉलर पर कारोबार कर रहा था। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular