HomeShare Marketनिवेशक दांव लगाने को हो जाएं तैयार, LIC से पहले आ रहा...

निवेशक दांव लगाने को हो जाएं तैयार, LIC से पहले आ रहा इस कंपनी का IPO

एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को टालने की आशंकाओं के बीच उमा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का आईपीओ लॉन्च होने जा रहा है। ये आईपीओ निवेशकों के लिए 28 मार्च को खुलेगा। वहीं, आखिरी तारीख 30 मार्च है। मतलब ये कि चालू वित्त वर्ष के आखिरी सप्ताह में कंपनी का आईपीओ बंद हो जाएगा। वहीं, कंपनी 7 अप्रैल को सूचीबद्ध होने की योजना बना रही है।

सितंबर 2021 में उमा एक्सपोर्ट्स ने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से लगभग 60 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इनमें से 50 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। मार्च 2021 तक, वर्किंग कैपिटल सुविधाओं के लिए कुल स्वीकृत सीमा 85 करोड़ रुपये थी।

4 रुपए के शेयर की हर दिन बढ़ रही खरीदारी, 52 हफ्ते का सबसे तगड़ा परफॉर्मेंस

बता दें कि कंपनी कृषि उत्पादों और चीनी, मसाले जैसे सूखी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा, चावल, गेहूं, मक्का, ज्वार और चाय, दाल के व्यापार और विपणन में लगी हुई है। मुख्य रूप से कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और म्यांमार से कंपनी दाल, फैबा बीन्स, काली उड़द की दाल और अरहर की दाल का आयात करती है। वहीं श्रीलंका, यूएई, अफगानिस्तान को चीनी और बांग्लादेश को मक्का निर्यात करती है।

उमा एक्सपोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के माध्यम से एक कार्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया में है जो इसे सीधे अन्य वैश्विक स्थानों पर वस्तुओं को भेजने की अनुमति देगा। फर्म ने अपने ड्राफ्ट पेपर में कहा कि इस कदम से कंपनी को माल ढुलाई और आयात शुल्क पर लागत बचाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular