HomeShare Marketनिवेशकों को मालामाल बनाने वाली इस कंपनी ने शेयर विभाजन की तारीखों...

निवेशकों को मालामाल बनाने वाली इस कंपनी ने शेयर विभाजन की तारीखों में किया बदलाव

साल 2021 में निवेशकों को मालामाल बनाने वाली कंपनी 7NR Retail ने शेयर विभाजन की तारीखों में बदलाव किया है। यानी निवेशकों को अपने मुनाफे के लिए थोड़ा और अधिक इंतजार करना होगा। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अब शेयरों का विभाजन 29 मार्च 2022 को किया जाएगा। पहले यह तारीख 24 मार्च 2022 थी। बता दें, 7NR की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 10:1 के अनुपात में शेयर विभाजित किया जाएगा। इस फैसला कंपनी 21 मार्च 2022 की बैठक में लेगी। 

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने किया अलर्ट: लुभावने त्योहारी ऑफर्स के चक्कर में खाली हो जाएगा खाता

7NR Retail ने Indian Exchanges को शेयर विभाजन की नई तिथि के विषय में जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि सेबी ने 2015 के रेगुलेशन (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) 42 के अनुसार, कंपनी ने शेयर विभाजन की तारीख 24 मार्च 2022 के बजाए मंगलवार 29 मार्च तय किया है। 

जान लीजिए कंपनी का इतिहास 

7NR Retail ने साल 2021 में निवेशकों शानदार रिटर्न दिया था। यह एक मल्टीबैगर स्टाॅक था। पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 7.10 रुपये प्रति शेयर से बढ़कर 19.25 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया। यानी इस दौरान करीब 170 प्रतिशत की उछाल शेयरों में देखने को मिली। वहीं, पिछ्ले 6 महीने 135% की उछाल शेयरों में देखी गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular