HomeShare Marketनिवेशकों को पहले दिन ही हो सकती है इस IPO से बंपर...

निवेशकों को पहले दिन ही हो सकती है इस IPO से बंपर कमाई, 33% पर हो सकती है कंपनी की लिस्टिंग 

ड्रीमफोक्स सर्विसेज के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन की डेट समाप्त हो गई है। अब सभी की निगाह कंपनी के शेयरों के अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर टिकी हुई है। बहुत हद तक संभावित है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 6 सितंबर और शेयरों का अलॉटमेंट 1 सितंबर 2022 को किया जाएगा। इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले शेयर होल्डर्स के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में मंगलवार को 100 रुपये के पार ट्रेड कर रहे हैं। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि ड्रीमफोक्स सर्विसेज की लिस्टिंग भी अच्छी होगी। 

ग्रे मार्केट में आज कंपनी के शेयर 106 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार शुक्रवार से ही कंपनी के शेयर 100 रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रहे हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि पिछले 5 दिनों के दौरान जीएमपी 105 रुपये के आस-पास ही बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः 9 रुपये से ₹3578 पर पहुंचा भाव, निवेशकों के 1 लाख पर मिला ₹15.90 करोड़

33 प्रतिशत पर हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग

बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार कंपनी का आईपीओ आज 106 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब हुआ कि यह आईपीओ 432 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। यानी प्राइस बैंड 308-326 रुपये से 33 प्रतिशित अधिक कीमत पर कंपनी के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो पहले दिन ही निवेशक मालामाल हो जाएंगे। 

ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट 

निवेशक अपना अलॉमेंट ऑनलाइन जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए निवेशक bseindia.com/investors/appli_check.aspx या  linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html के लिंक पर जाकर स्टेटस देख सकते हैं। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular