शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बीते हफ्ते बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला सेंसेक्स 558.27 अंक या 1.02 फीसद चढ़ गया। निफ्टी में 86.30 अंक या 0.53 फीसद का लाभ रहा। इसके बावजूद सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों में रिलायंस के मार्केट कैप को काफी नुकसान हुआ। वहीं, मिड कैप और लार्ज कैप कंपनियों के स्टॉक में 23.14 फीसद तक की गिरावट देखने को मिली।
बता दें पिछले हफ्ते के कारेाबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत सप्ताह के दौरान 31,761.77 करोड़ रुपये घटकर 17,42,128.01 करोड़ रुपये रह गई। टीसीएस का मूल्यांकन 11,599.19 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 11,93,655.74 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी की बाजार हैसियत 2,972.75 करोड़ रुपये घटकर 5,19,630.19 करोड़ रुपये रह गई।
जहां तक अन्य कंपनियों की बात करें तो Jindal Stainles के शेयर एक हफ्ते में 23.14 फीसद टूटे हैं। शुक्रवार को एनएसई पर यह 117.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके निवेशकों को एक हफ्ते में 35.50 रपुये प्रति शेयर का नुकसान हुआ। इसका हफ्ते का लो 112 और हाई 155 रुपये है।
आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करने की चेतावनी वाले बयान को सरकार ने लिया वापस, कहा- विवेक का इस्तेमाल करें
संबंधित खबरें
इसी तरह सुप्रीम पेट्रो ने भी अपने निवेशकों को हफ्ते भर में ही 18.99 फीसद की चोट पहुंचाई है। एक हफ्ते में यह स्टॉक 921.30 रुपये से 746.35 रुपये पर आ गया है। नुकसान में रहे स्टॉक्स में वर्धमान टेक्सटाइल्स भी है। एक हफ्ते में यह 18.85 फीसद टूटा है। यह स्टॉक 350.90 से 284.75 रुपये पर आ गया है। दिविस लैब का भी प्रदर्शन बीते हफ्ते निराशाजनक रहा। एक हफ्ते में यह 4304.80 रुपये से प्रति शेयर 790.10 रुपये टूट कर 3514.70 रुपये पर आ गया है।
इनके अलावा जेएसपीएल 17.20 फीसद, Equitas Small Fin के शेयर 17.03 फीसद, वैभव ग्लोबल 16.65 फीसद, सुजलॉन एनर्जी 15.85 फीसद, वेल्सपन कॉर्प 15.78 फीसद टूटकर हफ्ते के टॉप लूजर की लिस्ट में शामिल हुए।
ये हैं हफ्ते के टॉप गेनर स्टॉक्स
कंपनी शेयर का बंद भाव बढ़त प्रतिशत में