शेयर बाजार में ट्रेडिंग या शेयरों की खरीद-बिक्री करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों के लिए बिक्री सौदों को लेकर अपने डीमैट खातों में ‘ब्लॉक’ करने की व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया। फिलहाल, निवेशकों के लिये यह सुविधा वैकल्पिक है। यह नियम 14 नवंबर से लागू होगा।
इस व्यवस्था के तहत बिक्री सौदा करने को इच्छुक निवेशकों के शेयरों को डीमैट अकाउंट में ब्लॉक कर दिया जाएगा। बता दें कि सेबी ने जुलाई महीने में ब्लॉक सिस्टम लाने का फैसला लिया था। इसके बाद यह वैकल्पिक आधार पर था, जो अब अनिवार्य किया जाएगा।
ये पढ़ें-प्रीपेड पेमेंट कार्ड कंपनी ने बंद की 2 सर्विस, RBI की सख्ती का दिख रहा असर
इस बीच, सेबी अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम का हिस्सा बन गया जिससे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमन वाले वित्तीय आंकड़ों को साझा करने वाली प्रणाली को मजबूती मिलेगी। सेबी के खाता एग्रीगेटर ढांचे में शामिल होने से उपभोक्ताओं को अपने म्यूचुअल फंड एवं स्टॉक होल्डिंग के बारे में जानकारी वित्तीय सेवा प्रदाताओं के साथ साझा करने में सहूलियत होगी।