ऐप पर पढ़ें
Highest average salary in India: आमतौर पर माना जाता है कि दिल्ली जैसे बड़े महानगर में लोगों को बढ़िया सैलरी पैकेज मिलता है लेकिन इस मामले में महाराष्ट्र के एक शहर ने बाजी मार ली है। महाराष्ट्र के इस शहर का नाम सोलापुर है। औसत वेतन सर्वेक्षण के मुताबिक सोलापुर में कर्मचारियों को सबसे अधिक एवरेट सैलरी पैकेज दिया जाता है।
इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु का स्थान आता है। महाराष्ट्र के सोलापुर और मुंबई में कर्मचारी वार्षिक आधार पर क्रमशः ₹28.1 लाख और ₹21.2 लाख कमाते हैं। वहीं, बेंगलुरु में ₹21 लाख का एवरेज सैलरी पैकेज मिलता है। हालांकि, सोलापुर में केवल 2 लोगों का सर्वेक्षण किया गया, जबकि मुंबई और बेंगलुरु में क्रमशः 1,748 और 2,799 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। टॉप 5 के अन्य शहरों में दिल्ली (₹20.4 लाख), और भुवनेश्वर (₹19.9 लाख) शामिल हैं। इस मामले में 7वें स्थान पर जोधपुर, 8वें पुणे, 9वें श्रीनगर और 10वें स्थान पर हैदराबाद है।
₹58 के IPO पर टूट पड़े निवेशक, दो दिन में 79 गुना हुआ सब्सक्राइब, 12 जुलाई तक लगा सकते हैं दांव
सर्वेक्षण में जेंडर, आयु, शिक्षा, अनुभव, पेशे और पदनाम के संदर्भ में एवरेज सैलरी पैकेज का भी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण में पाया गया कि पुरुषों को एवरेज सैलरी पैकेज ₹19.5 लाख मिलता है, जबकि महिलाएं औसतन ₹15.1 लाख कमाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा अनुभव वाले कर्मचारी अधिक कमाते हैं। वहीं, ज्यादा शैक्षिक योग्यता वाले लोग हाई स्कूल से नीचे की डिग्री वाले लोगों से भी अधिक कमाई करते पाए गए।