HomeShare Marketनहीं अटकी RINL बेचनी की प्रक्रिया, सरकार ने किया खारिज, टाटा रेस...

नहीं अटकी RINL बेचनी की प्रक्रिया, सरकार ने किया खारिज, टाटा रेस में!

ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) की विनिवेश प्रक्रिया जारी है और उस पर कोई विराम नहीं लगा है। यह जानकारी इस्पात मंत्रालय ने दी है। इसी के साथ मंत्रालय ने उन खबरों पर विराम लगा दिया है, जिसमें विनिवेश प्रक्रिया के अटक जाने की बात कही गई थी। 

इस्पात मंत्रालय ने कहा- राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड की विनिवेश प्रक्रिया पर कोई विराम नहीं लगा है। हालांकि कंपनी अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बता दें कि इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में करीब 70 लाख टन सालाना उत्पादन वाले इस्पात संयंत्र का संचालन करती है।

टाटा की है दिलचस्पी: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को खरीदने में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के अलावा अडानी समूह और जेएसडब्ल्यू स्टील ने दिलचस्पी दिखाई थी।  

RELATED ARTICLES

Most Popular