ऐप पर पढ़ें
New Year 2024 : नया साल 2024 का आगाज हो चुका है। इस चुनावी साल 2024 में पीएफ, रोजगार, महंगाई, सस्ता होम लोन, बीमा, टेस्ला की एंट्री समेत 24 उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। आइए इन उम्मीदों पर डालें एक नजर…
1. पीएफ में ब्याज वृद्धि : सरकार पीएफ खाते में ब्याज वृद्धि का ऐलान कर नए साल का तोहफा कर्मचारियों को दे सकती है। फिलहाल वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इससे पहले वित्तवर्ष के लिए पीएफ पर ब्याज 8.10 फीसदी था।
2. रोजगार : कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने अपने अध्ययन में कहा है कि 2024 में रोजगार सृजन में उछाल आएगा और पिछले साल के मुकाबले करीब 19 फीसदी की वृद्धि दर्ज होगी। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2023 में ग्रामीण और शहरी दोनों ही जगहों पर बेरोजगारी दरों में कमी आई है। देश में पिछले छह वर्षों में बेरोजगारी दर छह फीसदी से घटकर 3.2 फीसदी पर आ गई है।
3. सस्ता होम लोन : सरकार नए साल में शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए सब्सिडी वाली होम लोन योजना शुरू कर सकती है। इस योजना का खाका तैयार कर लिया गया है। इसे मंजूरी मिलनी बाकी है। इस योजना में 20 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये से कम को गृह कर्ज मिल सकेगा, जिस पर प्रति वर्ष 3 से 6 फीसदी की ब्याज छूट मिल सकती है।
4.हवाई उड़ान योजना : साल 2016 में शुरु हुई हवाई उड़ान योजना का लाभ अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा लोगों उठाया है। इस योजना के तहत 2024 तक 100 हवाई अड्डों को विकसित डेवलप करने का लक्ष्य है। उड़ान के लागू होने के बाद देश के हवाई मानचित्र पर 76 नए हवाई अड्डे जुड़ गए हैं। साल 2030 तक देश में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़कर कुल 42 करोड़ हो जाने का अनुमान है।
5. बीमा विस्तार : नए साल में बीमा विस्तार पेश हो सकती है। इसके तहत बीमा सुगम, बीमा विस्तार और बीमा वाहक उत्पादों को शामिल किया जाएगा। बीमा सुगम में एक ही मंच पर अलग-अलग कंपनियों के बीमा उत्पादों को खरीदा जा सकेगा। साथ ही बीमा मामले भी निपटाए जा सकेंगे। पहले यह योजना अगस्त 2023 से शुरू होनी थी।
6. महंगाई पर नियंत्रण : महंगाई ने इस साल जरूर परेशान किया लेकिन मोटे तौर पर रिजर्व बैंक इसे तय दायरे में सिमटाने में कामयाब रहा है। सरकार ने भी इस पर नियंत्रण रखने के लिए कई कदम उठाए। इसमें प्याज और चावल के निर्यात पर रोक लगाना शामिल है। आरबीआई ने अगले साल के लिए महंगाई दर अनुमान को पांच फीसदी रखा है।
7. प्रोत्साहन योजना : सरकार द्वारा शुरू की गई उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं में इस साल सितंबर तक 95,000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। 14 क्षेत्रों में शुरू की गई पीएलआई योजनाओं ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 6.4 लाख से अधिक रोजगार पैदा किए हैं। सरकार इन योजनाओं में और क्षेत्रों को शामिल करेगी। इनमें प्रमुख रूप से दवा, कपड़ा और आईटी कंपनियों को विस्तार दिया जाएगा।
8. टेस्ला का प्रवेश : अमेरिकी कंपनी टेस्ला नए साल में भारत में प्रवेश कर सकती है। कंपनी जनवरी में ही भारत में अपना पहला प्लांट लगाने का ऐलान कर सकती है। इस मौके पर एलन मस्क खुद मौजूद रह सकते हैं। ईवी निर्माता कंपनी टेस्ला प्लांट लगाने के लिए सरकार के साथ जमीन के लिए बातचीत कर रही है।
9.रुपया वैश्विक मुद्रा : इस साल भारत ने यूएई से खरीदे गए कच्चे तेल के लिए रुपये में पहला भुगतान किया। इसी के साथ देश ने अपनी मुद्रा को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया। आरबीआई अब तक 22 देशों के साथ रुपये में व्यापार की सहमति बना चुका है। इसे लागू करने की प्रक्रिया जारी है।
10. निर्यात बढ़ेगा : नया साल देश के निर्यात के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 224 में देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाएं) 900 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। देश का कुल निर्यात 2024 में 900 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। इसके 2023 में 764 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।
11. विर्निमाण क्षेत्र : वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी और चौथी तिमाही में मजबूत आर्थिक गतिविधियों की तरफ इशारा कर रहे हैं। अक्टूबर और नवंबर 2023 में मजबूत आर्थिक गतिविधियों का पता चलता है। इस दौरान पीएमआई विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में भी विस्तार देखा गया। आईआईपी और आठ प्रमुख ढांचागत उद्योगों के सूचकांक भी विनिर्माण गतिविधियों में वृद्धि को दर्शाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नए साल में यह वृद्धि जारी रहेगी।
12. ब्रिटेन से व्यापार मुक्त समझौता : भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार वार्ता को नए साल में अंतिम रूप दिया जा सकता है। दोनों देशों के बीच 13 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और अगला दौर जनवरी 2024 में होना है। भारत और ब्रिटेन ने जनवरी 2022 में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू की थी।
13. ई-रुपया : आरबीआई द्वारा लॉन्च डिजिटल रुपया यानी सीबीडीसी के लिहाज से भी साल 2023 अहम साबित हुआ है। देश के चुनिंदा शहरों में सीबीडीसी की लॉन्चिंग के बाद इसके प्रति लोगों में उत्साह दिखा। जून 2023 तक लगभग 13 लाख ग्राहकों ने सीबीडीसी वॉलेट का इस्तेमाल किया। इनमें से तीन लाख विक्रेताओं ने ई-रुपी को स्वीकार किया है। नए साल में इसमें तेजी आने की उम्मीद है।
14. सेमीकंडक्टर – साल 2023 में भारत ने चिप निर्माण के क्षेत्र में अहम कदम रखा है। माइक्रॉन टेक्नोलॉजी और फॉक्सकॉन जैसी कई विदेशी कंपनियों ने यहां निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। फॉक्सकॉन ने प्लांट लगाने के लिए सरकार के पास आवेदन भी किया है। वहीं, माइक्रॉन 82.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
बाकी के 10 उम्मीदों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
नए साल में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने से लेकर जीएसटी तक 10 उम्मीदें