Stock Market: निवेशकों के लिहाज से यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आने वाले समय में 4 कंपनियां बोनस शेयर (Bonus Share) बाटेंगी। इन सभी चारों कंपनियों की रिकॉर्ड डेट (Record Date) इसी सप्ताह है। निवेशकों के लिहाज से अच्छी बात यह है कि इन 4 कंपनियों में से 3 कंपनियों ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। आइए एक-एक के विषय में विस्तार से जानते हैं।
1- जी एम पॉलीप्लास्ट (G M Polyplast Bonus Share Record)
30 दिसंबर यानी बीते साल के आखिरी कारोबारी दिन को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लग गया था। जिसके बाद कंपनी के एक शेयर का भाव 1221.80 रुपये हो गया। जोकि इस स्मॉल कैप कंपनी का 52 वीक हाई भी थी। बता दें, साल 2022 में जी एम पॉलीप्लास्ट के शेयरों में 627 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
कंपनी की तरफ से किए गए ऐलान में कहा गया है कि योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर दिए जाएंगे। इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जनवरी 2023 है। बता दें, इसी दिन एक्स-बोनस डेट भी है।
2- सेकअर क्रेडेंशिएल्स (SecUR Credentials Bonus Share Record)
शुक्रवार को कंपनी के एक शेयर का भाव 117.30 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ था। हालांकि, इससे पहले कंपनी के शेयर 20 दिसंबर 2022 को 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। मौजूदा स्तर पर कंपनी के एक शेयर का भाव 1 साल के न्यूनतम स्तर से 73.5 प्रतिशत ऊपर पहुंच कर ट्रेड कर रहे हैं।
SecUR Credentials की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज की दी जानकारी में कहा गया है कि 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर योग्य निवेशकों को जारी किए जाएंगे। इसी बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट 4 जनवरी 2023 है।
साल के पहले सप्ताह में शेयर बाजार दिखाएगा कमाल या रहेगा बेहाल, यहां जानें
3- ग्लोब कॉमर्शियल्स (Globe Commercials Bonus Share Record)
30 दिसंबर को इस कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के बाद 52 वीक के हाई पर पहुंच कर क्लोज हुए थे। इस उछाल के बाद कंपनी के एक शेयर का भाव 52.40 रुपये हो गया था। बता दें, बीते साल ग्लोब कॉमर्शियल्स के शेयरों की कीमतों में 126 प्रतिशत तक की उछाल देखने को मिली है।
ग्लोब कॉमर्शियल्स के बोर्ड ने दी जानकारी में बताया है कि बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 7 जनवरी को तय किया है। वहीं, एक्स-डेट 6 जनवरी 2023 तय किया गया है। बता दें, कंपनी अपने योग्यय निवेशकों को 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के रूप में देगी।
4- रामा स्टील ट्यूब्स (Rama Steel Tubes Bonus Share Record)
रामा स्टील की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार कंपनी 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करेगी। इसके लिए 6 जनवरी 2023 को रिकॉर्ड डेट और एक्स-बोनस डेट तय किया गया है। बता दें, कंपनी के शेयरों में साल 2022 के दौरान 133 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी।