HomeShare Marketनए साल पर इस स्टॉक को खरीदने के लिए लपक पड़े निवेशक,...

नए साल पर इस स्टॉक को खरीदने के लिए लपक पड़े निवेशक, 6 महीने में पैसा डबल, भाव ₹200 से कम

ऐप पर पढ़ें

PSU Stock: सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के शेयरों की कीमतों में सोमवार को 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयरों में यह तेजी आने के बाद शेयरों का भाव 205 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है। कंपनी के शेयरों में आई तेजी के पीछे एक मीडिया रिपोर्ट को माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः 2000 इलेक्ट्रिक बस बेचने की तैयारी में कंपनी, शेयरों की मची लूट  

क्या है पूरा मामला 

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को उड़ीसा से 19422 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट में एक थर्मल पॉवर प्लांट बनाना होगा। हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार भेल इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे बड़ा बोली दाता बना है। कंपनी ने एल एंड टी जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है। 

रिपोर्ट के अनुसार भेल को 800 मेगावाट की क्षमता का 3 अल्ट्रासुपर क्रिटीकल यूनिट्स बनाना है। 

6 महीने में पैसा किया डबल 

बीते एक महीने के दौरान भेल के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले इस शेयर को खरीद कर होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 123 प्रतिशत का लाभ मिल चुका है। यानी पोजीशनल निवेशकों का पैसा इस दौरान दोगुना हो चुका है। बता दें, भेल के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में करीब 150 प्रतिशत की तेजी आई है। 

कंपनी का 52 वीक लो लेवल 66.30 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 69 हजार करोड़ रुपये का है। बता दें, बीएसई में बाजार बंद होने के समय पर कंपनी के शेयरों की कीमत 198.35 रुपये थी। 

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।) 

RELATED ARTICLES

Most Popular