HomeShare Marketनए साल के पहले ही दिन झटका, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹20...

नए साल के पहले ही दिन झटका, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹20 की बढ़ोतरी

ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका सरकार ने अपने मासिक संशोधन के तहत सोमवार से खुदरा ईंधन की कीमतों में 20 रुपये की बढ़ोतरी की। नई मूल्य वर्धित कर दरों के तहत किसी भी वस्तु की खुदरा कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। सरकार अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर और वैश्विक तेल बाजार की कीमतों के आधार पर मासिक रूप से ईंधन की कीमतों में संशोधन करती है। हालांकि, सोमवार की बढ़ोतरी पूरी तरह से नई वैट दरों का परिणाम है। 

श्रीलंका की वैट दर में सोमवार से तीन फीसद की वृद्धि की गई है। पहले 15 फीसद कर लगता था, जो अब बढ़कर 18 फीसद हो गया है। वहीं अधिकतर वैट-मुक्त वस्तुओं को 18 फीसद कर के दायरे लाया गया है। देश में पहली बार ईंधन को वैट के दायरे में रखा गया है। श्रीलंका राष्ट्रपति एवं वित्त मंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पिछले महीने कहा था कि राज्य के राजस्व को अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के वांछित स्तर तक बढ़ाने के लिए वैट को 15 से बढ़ाकर 18 फीसद करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ेंनए साल में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने से लेकर जीएसटी तक 10 उम्मीदें

 ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एसएलआर 20 प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी की गई जो नई वैट दरों के तहत किसी भी वस्तु की खुदरा कीमत में पहली वृद्धि है। सरकार ने कहा कि संघर्षरत अर्थव्यवस्था पर बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उसने ईंधन की खुदरा कीमत को उचित स्तर पर बनाए रखने के लिए ईंधन पर 7.5 फीसद आयात शुल्क हटा दिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular