ऐप पर पढ़ें
अगर आप स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने नए साल की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2024 तक के लिए 2 छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी 10-20 बीपीएस तक की गई है। जिन स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दर में इजाफा हुआ है उनमें सुकन्या समृद्धि और 3-वर्षीय डाकघर एफडी है। सुकन्या की ब्याज दरें 20 बीपीएस तक बढ़ी हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना की डिटेल
सुकन्या समृद्धि योजना की पहले ब्याज दर 8 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 8.20 फीसदी हो गई है। बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत एक पैरेंट 2 बच्चियों के अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजन के तहत न्यूनतम जमा राशि ₹250/ है और एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम जमा राशि ₹ 1.5 लाख रुपये रखी गई है। यह खाता किसी बालिका के नाम पर उसके 10 वर्ष की आयु होने तक खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता डाकघरों और अधिकृत बैंकों में खोला जा सकता है।
खबर अपडेट हो रही है…