ऐप पर पढ़ें
Stock Market: स्टॉक मार्केट में आज यानी 17 अप्रैल 2023 को Exhicon इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशन लिमिटेड ने अपना डेब्यू किया है। कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग के दिन ही अपर सर्किट लग गया। जिसके बाद Exhicon इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशन लिमिटेड के एक शेयर का भाव 67.20 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। बता दें, कंपनी का आईपीओ 31 मार्च को ओपन हुआ था।
इंफोसिस के शेयरों में लगा लोअर सर्किट, 11 प्रतिशत लुढ़का स्टॉक
शेयर बाजार में कंपनी 64 रुपये पर लिस्ट हुई थी। लेकिन देखते ही देखते कुछ ही देर में इस स्टॉक में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया। यानी जिस किसी निवेशक ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब किया होगा। उन्हें पहले दिन अच्छा फायदा हो गया होगा।
कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?
Exhicon इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशन लिमिटेड का आईपीओ 31 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक ओपन था। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 61 से 64 रुपये तय किया था। एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2000 शेयर आईपीओ के दौरान खरीदने पड़े थे। सब्सक्रिप्शन की बात करें तो इस आईपीओ को आखिरी दिन 1.95 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन्स में 1 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशन बॉयर्स में 3.28 गुना और रिटेल कैटगरी में 2.31 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
रेखा झुनझुनवाला ने खेला बड़ा दांव, पहली बार इस कंपनी में लगाया पैसा
Exhicon इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशन लिमिटेड के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन ओपनिंग के पहले दिन 0.53 प्रतिशत, दूसरे दिन 0.63 प्रतिशत और तीसरे दिन 1.95 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था।