ऐप पर पढ़ें
Stock Market: पिछले 4 कारोबारी दिनों से आरबीजेड ज्वैलर्स (RBZ Jewellers) के शेयरों में अपर सर्किट लग रहा है। कंपनी का आईपीओ अभी पिछले महीने ही आया था। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर अपर सर्किट पर हैं। सोमवार यानी आज कंपनी के शेयर अपर सर्किट लगने के बाद 121.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था।
1 जनवरी को बुलेट ट्रेन की तरह भागने लगा शेयर, 9 प्रतिशत चढ़ा भाव
21 प्रतिशत का रिटर्न
लिस्टिंग के दिन कंपनी के शेयर 95 रुपये के लेवल तक लुढ़क गए थे। हालांकि, उसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज लगातार चौथा कारोबारी दिन था जब आरबीजेड ज्वैलर्स के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग था। जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट हुए थे अगर उन्होंने अपनी होल्डिंग बनाए रखा होगा, उनको 21.50 प्रतिशत का रिटर्न मिला था।
2 दिन में 37 प्रतिशत चढ़ा भाव, 6 महीने में पैसा किया डबल, कीमत 20 रुपये से कम
दिसंबर में आया था आईपीओ
10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों का प्राइस बैंड 95 रुपये से 100 रुपये था। कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 150 शेयरों का था। रिटेल निवेशकों को कम से कम 15,000 रुपये का दांव लगाना पड़ा था। कोई भी रिटेल निवेशक अधिक से अधिक 13 लॉट पर दांव लगा सकता था। बता दें, कंपनी की बीएसई और एनएसई दोनों जगह लिस्ट हुई है।
RBZ Jewellers का आईपीओ 19 दिसंबर को आया था। निवेशकों के पास इस आईपीओ पर 21 दिसंबर तक दांव लगाने का मौका था। बता दें, 3 दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान आईपीओ को 26 गुना सब्सक्राइब किया गया।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)