HomeShare Marketदो हफ्ते से लगातार चढ़ रहा यह शेयर, BSE ने कंपनी से...

दो हफ्ते से लगातार चढ़ रहा यह शेयर, BSE ने कंपनी से पूछा- क्या मामला है

ऐप पर पढ़ें

शेयर बाजार रिकवरी के ट्रैक पर है। कुछ कंपनियों के शेयर ऐसे भी हैं जिन्होंने मंगलवार को ट्रेडिंग के दौरान ऑल टाइम हाई लेवल को टच कर गए। ऐसा ही एक शेयर ADC इंडिया कम्युनिकेशंस है। टेलीकॉम सेक्टर की इस कंपनी के शेयर में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त तेजी आ रही है। इस पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने स्पष्टीकरण भी मांगा है।

शेयर का हाल: टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी ADC इंडिया कम्युनिकेशंस के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 885 रुपये तक पहुंच गई। यह शेयर का ऑल टाइम हाई है। इससे पहले सोमवार यानी 10 अप्रैल को भी शेयर ने 858.40 रुपये के ऑल टाइम हाई को टच किया था। 

मल्टीबैगर रिटर्न वाला शेयर: इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। बीएसई पर एक हफ्ते में शेयर का भाव 21.80 प्रतिशत चढ़ा है। दो हफ्ते में 52.68 प्रतिशत का शानदार रिटर्न मिला है। एक महीने का रिटर्न 43.71 प्रतिशत, तीन महीने का रिटर्न 68.11 प्रतिशत, छह महीने का रिटर्न 118.24 प्रतिशत, एक साल का रिटर्न 170.64 प्रतिशत, दो साल का रिटर्न 330.25 प्रतिशत और तीन साल का रिटर्न 558.88 प्रतिशत है। 

बीएसई ने मांगा जवाब: शेयर में तूफानी तेजी को देखते हुए बीएसई ने ADC इंडिया कम्युनिकेशंस से जवाब मांगा। इस पर कंपनी का जवाब भी आ गया है। कंपनी ने कहा- हाल के दिनों में शेयर की कीमत में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव के संबंध में हमसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इस संबंध में हम यह बताना चाहते हैं कि स्टॉक एक्सचेंज में पहले से ही किए गए खुलासे के अलावा, हमारे पास कोई अन्य जानकारी/घोषणा नहीं है ताकि इसका असर शेयर की कीमतों पर पड़े। कंपनी ने आगे कहा कि कंपनी सभी जरूरी जानकारी बीएसई को साझा करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular