HomeShare Marketदो साल में ही इस कंपनी ने किया मालामाल, एक डील के...

दो साल में ही इस कंपनी ने किया मालामाल, एक डील के बाद फिर 10% चढ़े शेयर

टूर एंड ट्रेवल सेगमेंट से जुड़ी एक कंपनी ने 2 साल में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। यह कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल (BLS International) है। कंपनी के शेयर पिछले 2 साल में 15 रुपये से बढ़कर 190 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 1000 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। इस बीच, एक अधिग्रहण डील से कंपनी के शेयर गुरुवार को 10 फीसदी तक की तेजी के साथ 194.15 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। 

2 साल में ही 1 लाख के बन गए 13 लाख रुपये से ज्यादा
बीएलएस इंटरनेशनल के शेयर 15 मई 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 14.73 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 9 जून 2022 को बीएसई में 194.15 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 1,000 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 15 मई 2020 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को इन दो सालों में बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 13.18 लाख रुपये होता। बीएलएस इंटरनेशनल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 207.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 61.08 रुपये है। 

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें- 1 लाख रुपये के बन गए 9 करोड़, 2 रुपये से 1700 के पार पहुंचा यह शेयर

120 करोड़ रुपये में हुई है यह डील
बीएलएस इंटरनेशनल ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेगमेंट की कंपनी जीरो मास (ZMPL) को खरीदा है। यह डील 120 करोड़ रुपये में हुई है और यह ऑल-कैश डील रही है। बीएलएस इंटरनेशनल मुख्य रूप से वीजा प्रोसेसिंग सेगमेंट में है। इसके अलावा, कंपनी की बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट स्पेस में भी मौजूदगी है, इसी डील से कंपनी को इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस डील के बाद ZMPL में बीएलएस इंटरनेशनल की हिस्सेदारी 88.26 फीसदी हो गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास कंपनी की 6.83 फीसदी हिस्सेदारी है। 

यह भी पढ़ें- अगर विप्रो के शेयर में लगाए होते 10,000 रुपये तो आज होते 899 करोड़ के मालिक
 

RELATED ARTICLES

Most Popular