HomeShare Marketदो साल बाद आशीष कचौलिया ने इस स्टाॅक पर फिर खेला बड़ा...

दो साल बाद आशीष कचौलिया ने इस स्टाॅक पर फिर खेला बड़ा दांव 

Ashish Kacholia Portfolio: शेयर बाजार के बड़े खिलाड़ियों में से एक आशीष कचौलिया (Ashish Kacholia) ने हाल ही में CHD Developers में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी के जनवरी से मार्च तक के शेयर होल्डिंग पैटर्न में उनका नाम आया है। अशीष कचौलिया के पास इस कंपनी के शेयर जून 2020 तक थे। लेकिन जुलाई से सिंतबर 2020 के शेयर होल्डिंग पैटर्न में उनका नाम नहीं था। बता दें, आशीष कचौलिया के पास मौजूदा समय में 4.95% कंपनी का शेयर था। 

यह भी पढ़ें: Campus Activewear IPO: 26 अप्रैल को खुलेगा कैंपस का आईपीओ, जानिए क्या है ग्रे मार्केट का रूझान

CHD Developers के चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार आशीष कचौलिया के पास कंपनी का 63,61,166 शेयर्स या 4.95% स्टाॅक था। कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न में उनका  नाम दो साल बाद दिखा है। जून 2020 के बाद से ही उनका नाम कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न में नहीं दिखाई दे रहा था। बता दें, एक प्रतिशत से कम की हिस्सेदारी होने पर भी नाम शेयर होल्डिंग पैटर्न में दिखाई नहीं देता है। 

संबंधित खबरें

बीते वित्त वर्ष के चौथी तिमाही आशीष कचौलिया ने अपने पोर्टफोलियो में 5 नए स्टाॅक्स जोड़े हैं। 10 स्टाॅक्स में उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जबकि 7 स्टाॅक्स में उन्होंने अपने शेयर बेच दिए। बीते तिमाही में उन्होंने Poly Medicure और Mahindra Logistics को अपने पोर्टफोलियो से हटाया है। बता दें, अभी कई कंपनियों के शेयर होल्डिंग पैटर्न का इंतजार किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular