HomeShare Marketदेसी Fridge पर केंद्र सरकार का फोकस, विदेश से मंगाने पर लगेगी...

देसी Fridge पर केंद्र सरकार का फोकस, विदेश से मंगाने पर लगेगी रोक!

मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार फ्रिज के आयात पर बैन लगाने के मूड में है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में उद्योग के दो सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार अगले एक माह में इस पर फैसला ले सकती है। आपको बता दें कि सैंमसंग और एलजी जैसी विदेशी कंपनियां अधिकतर फ्रिज विदेश से मंगाती हैं। 

क्या है सरकार की योजना: सूत्र के मुताबिक सरकार का जोर उन सभी कंपनियों के समर्थन पर है जो भारत में फ्रिज निर्माण कर रही हैं, न कि भारत में ला रही हैं। हालांकि, सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, सैमसंग और एलजी के प्रवक्ताओं ने भी तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

मार्केट 5 अरब डॉलर का: सरकार का अनुमान है कि भारत का फ्रिज मार्केट 5 अरब डॉलर से अधिक का है, जिसमें सैमसंग और एलजी जैसी विदेशी कंपनियां टाटा समूह की वोल्टास लिमिटेड सहित घरेलू बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। 

ये पढ़ें-सीमेंट की बढ़ती मांग के बीच Dalmia का नया प्लान, अचानक शेयर की बढ़ी खरीदारी

संबंधित खबरें

सूत्र ने कहा कि भारत की वार्षिक फ्रिज बनाने की क्षमता लगभग 24 मिलियन यूनिट थी, लेकिन मांग केवल 15 मिलियन की थी, जिसका एक हिस्सा आयात से पूरा होता है।

आपको बता दें कि सरकार फ्रिज आयात के आंकड़े जारी नहीं करती है। हालांकि दूसरे सोर्सेज के मुताबिक सैमसंग और एलजी जैसी कंपनियां सालाना हजारों हाई-एंड फ्रिज आयात करती हैं। खासतौर पर कोरोना काल के बाद इस तरह के फ्रिज की डिमांड बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular