देश को एक नया यूनिकॉन मिल गया है। यूनिकॉर्न का मतलब उस कंपनी से होता है जिसका वैल्यूएशन एक अरब डॉलर से अधिक का है। नई यूनिकॉर्न कंपनी का नाम एजुकेशन टेक ‘फिजिक्सवाला’ है। दरअसल, इस कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर (करीब 777 करोड़ रुपये) का नया फंड जुटाया है। इसके साथ ही कंपनी देश की 101वीं यूनिकॉर्न बन गई है।
स्टार्टअप फिजिक्सवाला ने एक बयान में कहा कि कंपनी इस निवेश का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार, ब्रांडिंग, नए शिक्षा केंद्र और अपनी पेशकश में नए पाठ्यक्रमों को शामिल करने के लिए करेगी। कंपनी का दावा है कि उसकी एप्लिकेशन को अबतक 52 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है और यूट्यूब पर उसके साथ 69 लाख लोग जुड़े हैं।
ये पढ़ें-RBI की बैठक के बीच HDFC बैंक का झटका, लोन महंगा, फिर बढ़ेगी आपकी EMI
आपको बता दें कि यह प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए चर्चित है।फिजिक्सवाला 2020 में महामारी के दौरान शुरू किया गया था। इसका मकसद छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इसके फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी हैं।