भारत के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की सूची के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 103 अरब डॉलर (7.7 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गई है।
गौतम अडानी छठे स्थान पर काबिज
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची में छठे स्थान पर काबिज हैं। उनकी कुल संपत्ति 119 अरब डॉलर है। इस साल में अब तक अडानी की संपत्ति में 42.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अडानी समूह की कुल सात कंपनियां भारतीय शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हैं।
संबंधित खबरें
राकेट बना यह शेयर: 87 रुपये 45 पैसे के शेयर का कमाल, केवल 3 महीने में एक लाख बन गए डेढ़ करोड़ से अधिक
ब्लूमबर्ग के अनुसार, आरआईएल के शेयरों में बीते दिनों दिनों से आई तेजी के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। अकेले बुधवार और गुरुवार को मिलाकर दो दिन में उनकी संपत्ति में 5.50 अरब डॉलर की बढ़ोतरी रही है। 2022 में अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।
तीन दिन में 9.61 प्रतिशत बढ़े आरआईएल के शेयर: बीते तीन दिनों में आरआईएल के शेयर में 9.61 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी रही है। 18 अप्रैल को कंपनी का शेयर 2544.15 रुपये प्रति यूनिट पर बंद हुआ था जो 21 अप्रैल को 2788.80 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा। हालांकि, अंत में यह 2781.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।