HomeShare Marketदिवाली से पहले ही क्या सोना बन जाएगा 62 हजारी, आज चांदी...

दिवाली से पहले ही क्या सोना बन जाएगा 62 हजारी, आज चांदी ₹72300 के पार

ऐप पर पढ़ें

Gold-Silver Price 30 October: दिवाली से पहले ही सोना 62000 प्रति 10 ग्राम की ओर कदम बढ़ा चुका है। सोने से कंधा मिलाकर चल रही चांदी भी 72300 के पार चली गई है। आज एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का 5 दिसंबर का वायदा भाव 61373 रुपये पर पहुंच गया, जबकि,  चांदी 72320 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। यानी दोपहर 12 बजे के बाद जब सर्राफा बाजारों के रेट खुलेंगे तो दोनों धातुओं में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

आईबीजेए के मुताबिक शुक्रवार को सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोना सुबह 60971 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला और 60825 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह 23 कैरेट गोल्ड 60727 रुपये के रेट से खुला और 60581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 22 कैरेट गोल्ड भी 55716 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बंद होने के पहले 55849 रुपये पर खुला था।

यह भी पढ़ें: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की समय पूर्व निकासी के दाम तय, 6079 रुपये प्रति ग्राम की दर से मिलेगी कीमत

18 कैरेट गोल्ड की कीमत 45619 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने की कीमत 35583 रुपये रही। चांदी 71335 रुपये पर खुलने के बाद और कम होकर 70906 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगे हैं। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी।

क्यों बढ़ रही सोने-चांदी की कीमतरू केडिया कमोडिटिज के प्रसीडेंट अजय केडिया कहते हैं कि  इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध मिडिल-ईस्ट में फैल रहा है। मीडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव चढ़ रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी महंगाई को काबू में करने के लिए बैंकों ने भी अपना गोल्डरिजर्व बढ़ाया है जिससे सोने की मांग और बढ़ गई है। सोना अभी और नए रिकॉर्ड बना सकता है।  वैश्विक स्तर पर कीमतें 2000 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। घरेलू स्तर पर यह दर 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक के अपने पिछले उच्चतम स्तर को छू सकती है। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular