मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) रिटेल सेक्टर में अपना दबदबा कायम बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि वे अपने रिटेल कारोबार पर लगातार फोकस कर रहे हैं। रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) अब केरल की दिग्गज रिटेल कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। खबर है कि रिलायंस रिटेल केरल की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और किराना रिटेल चेन, बिस्मी (Bismi) का अधिग्रहण करने के बेहद करीब है।
दिवाली से पहले होगी डील पूरी
इलेक्ट्रॉनिक और हाइपरमार्केट, बिस्मी केरल में 30 बड़े फॉर्मेट स्टोर संचालित हैं। रिलायंस इस डील के फाइनल स्टेज पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली से पहले यह डील पूरी कर ली जाएगी। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी लगातार अपने कारोबार का बढ़ा रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने दो बड़े डील साइन किए हैं।
यह हाइपरमार्केट 30,000 वर्ग फुट से 40,000 वर्ग फुट तक फैले हुए हैं। जबकि कुछ आउटलेट तो 10,000 वर्ग फुट तक हैं। साउथ इंडिया में इस रिटेल कंपनी की पैठ ज्यादा है और यह डील रिलायंस को भारत में पैर पसारने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में मंदी की आहट से टूट रहा टाटा ग्रुप यह शेयर, 400 रुपये के नीचे आ गया भाव, कंपनी पर मुसीबत!
पहले भी कर चुके हैं साउथ इंडियन कंपनी में डील
रिलायंस रिटेल ने पहले साउथ में तीन कंपनी के अधिग्रहण किए हैं। ये कंपनी हैं- तमिलनाडु में श्री कन्नन डिपार्टमेंटल स्टोर, कलानिकेतन जो दक्षिण में एक प्रमुख साड़ी और एथनिक वियर रिटेलर है और जयसूर्या रिटेल में।