HomeShare Marketदिवालिया होने वाली रेवलॉन के शेयर एक दिन में 53% टूटे, अब...

दिवालिया होने वाली रेवलॉन के शेयर एक दिन में 53% टूटे, अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

कॉस्मेटिक्स बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी रेवलॉन दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है। वॉल स्ट्रीट जनरल की खबर के मुताबिक कंपनी अगले हफ्ते दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन करने पर विचार कर रही है। इस खबर से रेवलॉन के शेयर शुक्रवार अमेरिकी वॉल स्ट्रीट पर करीब 52.76 फीसदी टूटकर 2.05 डॉलर पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में एक दिन में आई यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। साल 2022 की शुरुआत से अब तक रेवलॉन के शेयरों में करीब 82.42 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।


अपने कारोबार को दिवालिया होने से बचाने के लिए कुछ समय पहले अपने कर्जदारों के साथ बातचीत शुरू की थी। कंपनी पर मार्च तिमाही के अंत तक 3.31 अरब डॉलर का कर्ज था। लॉकडाउन नियमों में ढील और लोगों के घरों से फिर बाहर निकलने के चलते हाल के महीनों में सौंर्दय प्रसाधन की मांग पूरी दुनिया में एक बार फिर से बढ़ी है।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के ये हैं 5 कारण

हालांकि रेवलॉन को कई डिजिटल स्टार्टअप ब्रांड से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहाहै। इसके अलावा कंपनी ने मार्च में कहा था कि कि उसे आपूर्ति के मोर्चे पर कई तरह की दिक्कतों को सामना करना पड़ा रहा है और इस वजह से वह मांग को पूरी नहीं कर पा रही है।

संबंधित खबरें

RELATED ARTICLES

Most Popular