HomeShare Marketदिग्गज निवेशक के दांव की खबर से झूमा यह शेयर, ₹1000 के...

दिग्गज निवेशक के दांव की खबर से झूमा यह शेयर, ₹1000 के पार गया भाव

ऐप पर पढ़ें

दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने मार्च तिमाही के दौरान स्मॉलकैप स्पेशलिटी इलेक्ट्रोकेमिकल सॉल्युशंस प्रोवाइडर De Nora इंडिया पर बड़ा दांव लगाया है। इस खुलासे के बाद कंपनी के शेयर में गुरुवार को तूफानी तेजी आ गई। शेयर की कीमत ट्रेडिंग के दौरान 13 प्रतिशत उछलकर 1080 रुपये के स्तर पर थी।

कितनी खरीदी हिस्सेदारी: मुकुल अग्रवाल ने मार्च तिमाही के दौरान मार्च तिमाही के दौरान कंपनी में 1.37% हिस्सेदारी ली। इसके तहत कंपनी के 72,785 शेयर खरीदे हैं। वहीं, ललन और भरत कापड़िया ने क्रमश: 75000 शेयर खरीदे हैं। ये प्रति निवेशक के हिसाब से 1.41% की हिस्सेदारी है। इसके अलावा कंपनी में सीमहरसिंह गोल्डी आनंद का भी दांव है। बता दें कि मार्च तिमाही के दौरान कंपनी में प्रमोटर की होल्डिंग 53.68 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.32 प्रतिशत रही। 

मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला शेयर: साल-दर-साल आधार शेयर ने 60% से अधिक का रिटर्न दिया है। पिछले तीन वर्षों में लगभग 600% बढ़ा है। शेयर ने एक साल की अवधि में 112%, दो साल की अवधि में 325% का रिटर्न दिया है। बता दें कि दिसंबर तिमाही में De Nora इंडिया ने 19 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

मुकुल अग्रवाल की बात करें तो उन्होंने दिसंबर तिमाही तक अपने पोर्टफोलियो में 2760 करोड़ रुपये से अधिक के नेटवर्थ वाले 56 स्टॉक रखे थे। पारस डिफेंस, डेल्टा कॉर्प, करूर वैश्य बैंक और अपोलो पाइप्स जैसी कंपनियों में उन्होंने दांव लगाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular