ऐप पर पढ़ें
रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) के फाउंडर और दिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी ने एक बड़ा दांव लगाया है। दमानी ने यह दांव रियल एस्टेट सेक्टर में लगाया है। राधाकिशन दमानी और उनकी फैमिली ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक सुपर-प्रीमियम प्रोजेक्ट में 24 लग्जरी अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।
1500 करोड़ रुपये है इन लग्जरी अपार्टमेंट्स की कीमत
इन 24 लग्जरी अपार्टमेंट्स की कीमत करीब 1500 करोड़ रुपये है। इस ट्रांजैक्शन की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया है। राधाकिशन दमानी और उनकी फैमिली के यह सी-व्यू अपार्टमेंट्स ऐनी बेसेंट रोड पर 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में हैं और इन्हें सहाना ग्रुप से खरीदा गया है। सहाना ग्रुप ने प्रॉपर्टी डिवेलप करने के लिए ओबेरॉय रियल्टी के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया है।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के शेयरों में इस हफ्ते हो सकती है रिकवरी, अडानी पोर्ट्स, अंबुजा सीमेंट के आएंगे नतीजे
(Image Credit- Moneyexcel)