HomeShare Marketदिग्गजों ने खरीदे इस कंपनी के करोड़ों शेयर, अब 52 हफ्ते के...

दिग्गजों ने खरीदे इस कंपनी के करोड़ों शेयर, अब 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा स्टॉक

कई दिग्गज इनवेस्टर्स ने आईडीएफसी लिमिटेड (IDFC limited) के करोड़ों शेयर खरीदे हैं। आईडीएफसी के शेयर अब 52 हफ्ते के नई हाई पर पहुंच गए हैं। आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को भी अच्छी तेजी थी और कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का नया हाई बनाया था। आईडीएफसी के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 52 हफ्ते के नए  हाई 77 रुपये पर पहुंचे। हालांकि, नए उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरों में कुछ प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिली है। 

मॉर्गन स्टैनेली ने खरीदे हैं कंपनी के 13200000 शेयर
मॉर्गन स्टैनेली के आईडीएफसी लिमिटेड (IDFC limited) के शेयर खरीदने से जुड़ी खबर सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी बनी हुई है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मॉर्गन स्टैनेली एशिया सिंगापुर ने आईडीएफसी लिमिटेड के 13200000 शेयर (1.32 करोड़ शेयर) खरीदे हैं। मॉर्गन स्टैनेली ने 38.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर यह शेयर खरीदे हैं। यानी, मॉर्गन स्टैनेली ने इस फाइनेंशियल स्टॉक में 51.15 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। 

यह भी पढ़ें- इस पेनी स्टॉक होल्डर्स को मिलेगा 1 बोनस शेयर, दिवाली से पहले है रिकॉर्ड डेट  

इन फंड्स ने भी लगाया है शेयरों में बड़ा दांव
मॉर्गन स्टैनेली के अलावा सुनील सिंघानिया के Abakkus इमर्जिंग ऑर्प्च्यूनिटीज फंड-I ने भी आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरों में इनवेस्टमेंट किया है। बीएसई वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Abakkus इमर्जिंग ऑर्प्च्यूनिटीज फंड-I ने आईडीएफसी लिमिटेड के 1 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह शेयर 38.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए हैं। यानी, सुनील सिंघानिया के इस PMS ने इस फाइनेंशियल स्टॉक में 38.75 करोड़ रुपये का निवेश किया है। देश के बड़े हेज फंड्स में से एक  Avendus Absolute Return Fund  ने भी आईडीएफसी लिमिटेड के 1,49,68,257 शेयर खरीदे हैं। फंड ने यह शेयर 38.75 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। यानी, वैभव सांघवी मैनेज्ड फंड ने फाइनेंशियल कंपनी में करीब 58 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

यह भी पढ़ें- मुनाफा बांटने वाली इस कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, क्या अब दांव लगाना रहेगा फायदेमंद? 

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular