HomeShare Marketतीन महीने पहले आया था IPO, आज शेयर ने बना दिया नया...

तीन महीने पहले आया था IPO, आज शेयर ने बना दिया नया रिकॉर्ड, इतना हो गया भाव 

Venus Pipes and Tubes share: तीन महीने पहले 24 मई को वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का शेयर (IPO) मार्केट में डेब्यू किया था। तब कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस 326 रुपये के मुकाबले 4% प्रीमियम के साथ 337.50 रुपये पर लिस्ट हुए थे। इसके बाद आज Venus Pipes & Tubes ने बीएसई पर 586.65 रुपये की नई ऊंचाई को छु लिया। कंपनी के शेयर इंट्रा डे ट्रेडिंग में 11% तक चढ़ गए थे। बता दें कि निवेशकों को इश्यू प्राइस से करीबन 80% तक का मुनाफा हुआ है। हालांकि, बाद में थोड़ी गिरावट आई और यह शेयर 545 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी को BIS की मंजूरी 
हेल्दी कारोबारी दृष्टिकोण के चलते कंपनी के शेयर लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में स्टॉक में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने 10 सितंबर, 2022 को कहा था कि वह स्टेनलेस स्टील सीमलेस और वेल्डेड पाइप और ट्यूब के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की मंजूरी प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के इस शेयर ने दिया 7 दिन में 101% का छप्परफाड़ रिटर्न, 6 साल हाई के हाई पर भाव

जानें कंपनी के बारे में
वीनस आईपीओ से जुटाए गए फंड का उपयोग कंपनी की परियोजनाओं में खर्च करेगी। वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स गुजरात की एक कंपनी है जो स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब की निर्माता और निर्यातक है। कंपनी, वीनस ब्रांड नाम के तहत रसायन, इंजीनियरिंग, उर्वरक, फार्मास्यूटिकल्स, बिजली, खाद्य प्रसंस्करण, कागज और तेल और गैस सहित विभिन्न क्षेत्रों में आवेदन के लिए अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular