HomeShare Marketतीन पेनी स्टाक जो निवेशकों को कर रहे मालामाल, 43 दिन में...

तीन पेनी स्टाक जो निवेशकों को कर रहे मालामाल, 43 दिन में 5 गुना रिटर्न! 1 लाख बन गए 5 लाख रुपये

Multibagger penny stocks: जहां एक तरफ शेयर बाजार में भारी गिरावट है और निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपये ‘स्वाहा’ हो गए वहीं, दूसरी तरफ कुछ पेनी स्टाॅक ऐसे भी हैं जो शानदार परफार्म कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसे तीन पेनी स्टाॅक के बारे में बता रहे हैं जो साल 2022 में अब तक 436 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। आइए जानते हैं विस्तार से-

1. केसर कॉरपोरेशन लिमिटेड (Kaisar corporation share)
केसर कॉरपोरेशन लिमिटेड का शेयर इस साल 5 गुना से ज्यादा भाग चुका है। यह शेयर साल 2022 में अब तक 2.92 रुपये  (3 जनवरी 2022 को बीएसई पर बंद कीमत) से 15.65 रुपये (22 फरवरी 2022 को बीएसई पर बंद कीमत) पर पहुंच गया है। केसर कॉरपोरेशन लिमिटेड का शेयर साल दर तारीख (YTD) के हिसाब से 435.96 तक का रिटर्न दे चुका है। यानी अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में साल के पहले कारोबारी दिन में एक लाख रुपये का निवेश करते तो आज की तारीख में यह रकम 5.35 लाख रुपये हो जाती। 

यह भी पढ़ें- 15 रुपये का शेयर हुआ 533 रुपये का, 1 लाख को बना दिया 35.55 लाख रुपये, जानिए क्या करती है कंपनी?

2. बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड (BLS Infotech Ltd)
बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड का शेयर इस साल 386 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है। यह शेयर साल 2022 में अब तक 66 पैसे (3 जनवरी 2022 को बीएसई पर बंद कीमत) से 3.21 रुपये (22 फरवरी 2022 को बीएसई पर बंद कीमत) पर पहुंच गया है। यह शेयर साल दर तारीख (YTD) के हिसाब से 386.36 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है। यानी अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में साल के पहले कारोबारी दिन में एक लाख रुपये का निवेश करते तो आज की तारीख में यह रकम 4.86 लाख हो जाती। 

यह भी पढ़ें- LPG की कीमतों में होने जा रही जोरदार बढ़ोतरी! 1 अप्रैल से दोगुने होंगे दाम, CNG-PNG भी होगी महंगी

3. खूबसूरत लिमिटेड (Khoobsurat Ltd)
खूबसूरत लिमिटेड का शेयर इस साल 353 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है। यह शेयर साल 2022 में अब तक 52 पैसे (3 जनवरी 2022 को बीएसई पर बंद कीमत) से 2.36 रुपये (22 फरवरी 2022 को बीएसई पर बंद कीमत) पर पहुंच गया है। यह शेयर साल दर तारीख (YTD) के हिसाब से 353.85 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है। यानी अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में साल के पहले कारोबारी दिन में एक लाख रुपये का निवेश करते तो आज की तारीख में यह रकम 4.53 लाख हो जाती। 


 

RELATED ARTICLES

Most Popular