ऐप पर पढ़ें
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लगातार औंधेमुंह गिरने वाले अडानी ग्रुप के स्टॉक्स पिछले तीन दिन से तेजी के ट्रैक पर लौट आए हैं। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज इन दिन दिनों में करीब 32 फीसद से अधिक चढ़ा है। बुरी तरह पिट चुके अडानी ग्रीन में भी जान आ गई है। अडानी ग्रीन में पैसा लगाने वाले निवेशकों के पीले चेहरों पर अब हरियाली दिखने लगी है। यह स्टॉक भी 15.75 फीसद चढ़ चुका है।
वहीं, अडानी पावर ने दम दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार अपरसर्किट के सहारे अडानी ग्रुप का यह सबसे सस्ता शेयर भी प्राइस शॉकर स्टॉक साबित हुआ है। यह 3 दिनों में 15.72 फीसद उठा है। अडानी विल्मर 15.68 फीसद की बढ़त हासिल की है।
अडानी-हिंडनबर्ग विवाद: सेबी को 2 महीने में देनी होगी जांच रिपोर्ट, SC का आदेश
अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अडानी एंटरप्राइजेज में आज तेजी है। बता दें अडानी-हिंडबनर्ग मामला: उच्चतम न्यायालय ने शेयरों में हालिया आई गिरावट की जांच के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश ए एम सप्रे की अगुवाई में समिति के गठन का आदेश दिया है। सुबह अडानी एंटरप्राइजेज 5 फीसद गिर गया था। वहीं, अडानी ट्रांसमिशन आज 5 फीसद ऊपर 708.75 रुपये पर पहुंच गया। अडानी ग्रीन आज 5 फीसद ऊपर 535 रुपये पर था। अडानी पावर अब 161.25 रुपये पर पहुंच गया है। अडानी विल्मर भी 398.45 रुपये पर है।
अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, अंबानी टॉप-10 से बाहर, अडानी 30 के अंदर, मस्क से छिनी No.1 की कुर्सी
बता दें अडानी ग्रुप के शेयरों में रिकवरी के बावजूद अभी भी पिछले 3 महीने के मुकाबले अडानी गैस करीब 80 फीसद नीचे है। अडानी ट्रांसमिशन 74.19 फीसद गिरा है। अडानी ग्रीन के भाव 74 फीसद कम हैं। अडानी पावर के दाम आधे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज करीब 60 फीसद गिरा है। अडानी विल्मर 37 फीसद टूट चुका है।