HomeShare Marketड्रीमफॉक्स के IPO को मिल रहा बढ़िया रिस्पॉन्स, दूसरे दिन का ये...

ड्रीमफॉक्स के IPO को मिल रहा बढ़िया रिस्पॉन्स, दूसरे दिन का ये रहा हाल

DreamFolks Services IPO: ड्रीमफॉक्स सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। गुरुवार को आईपीओ के दूसरे दिन 6.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। हवाईअड्डों के लिये ऑनलाइन सेवाएं देने वाले मंच ड्रीमफॉक्स के आईपीओ को 94,83,302 शेयरों की पेशकश पर 5,77,86,948 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 19.10 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 8.40 गुना और पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड में 60 प्रतिशत अभिदान मिला। 

यह आईपीओ पूरी तरह से 1,72,42,368 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में लाया गया है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 308 से 326 रुपये रखा गया है। ड्रीमफॉक्स सर्विसेज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 253 करोड़ रुपये जुटाए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular