HomeShare Marketडॉली खन्ना के इस मल्टीबैगर शेयर में लगा सकते हैं दांव, 3...

डॉली खन्ना के इस मल्टीबैगर शेयर में लगा सकते हैं दांव, 3 महीने में ₹1,650 पर जाएगा स्टाॅक, एक्सपर्ट हैं बुलिश

Dolly Khanna portfolio: बटरफ्लाई गांधीमथी अप्लायंसेज के शेयर (Butterfly Gandhimathi Appliances shares) 2021 में मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger stock) में से एक हैं। डॉली खन्ना का यह शेयर पिछले एक साल में लगभग ₹560 से बढ़कर ₹1380 के स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को लगभग 150 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले हफ्ते इस शेयर ने 7 फीसदी रिटर्न दिया है और पिछले एक महीने में लगभग 22 फीसदी रिटर्न दिया है।

यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 6 महीनों में ₹736.50 से ₹1380 के स्तर तक बढ़ गया है, इस अवधि में लगभग 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शेयर बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, डॉली खन्ना (Dolly khanna) का यह शेयर ‘अपट्रेंड’ में रहा है और यह अगले एक से 3 महीनों में ₹1650 के स्तर तक जा सकता है, जो इसके मौजूदा बाजार मूल्य से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। 

यह भी पढ़ें- एक दिन में सोना 1,873 रुपये और चांदी 2,975 रुपये तक हुई सस्ती, चेक करें पूरे सप्ताह का हाल

क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट
ब्रोकरेज हाउस डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो स्टॉक को खरीदने के लिए की सलाह दे रहे हैं। च्वाइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया ने कहा, “यह मल्टीबैगर स्टॉक अपट्रेंड में है और शेयर बाजार के निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इस शेयर को मौजूदा बाजार प्राइस पर ₹1500 के तत्काल अल्पकालिक लक्ष्य के लिए खरीदें। हालांकि, ₹1320 के स्तर पर स्टॉप लॉस बनाए रखना चाहिए।” च्वाइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया ने आगे कहा कि जिन लोगों के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है, उन्हें इस स्टॉक को ₹1320 प्रति स्तर पर ट्रेलिंग स्टॉप लॉस बनाए रखना चाहिए। वर्तमान में एनएसई पर कंपनी के शेयर की कीमत 1,379.90 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- बंपर कमाई के लिए 20 रुपये के इस स्टॉक पर लगा सकते हैं दांव, मिलेगा 145% तक का रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो

डॉली खन्ना के पास कंपनी के 2,56,792 शेयर हैं
जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने कहा, “लंबी अवधि के निवेशक इस मल्टीबैगर स्टॉक को मौजूदा बाजार मूल्य पर खरीद सकते हैं और तब तक जमा कर सकते हैं जब तक कि यह ₹1300 के स्तर से ऊपर न हो। निवेशक को कम से कम 3 महीने के लक्ष्य के लिए ₹1600 का स्टॉक रखना चाहिए।” बता दें कि बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लायंसेज लिमिटेड के अक्टूबर से दिसंबर 2021 की अवधि के शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, डॉली खन्ना के पास कंपनी के 2,56,792 शेयर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular