शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (Mangalore Chemicals & Fertilizers) में हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस वजह से कंपनी का स्टॉक रॉकेट की तरह भागने लगा है। सिर्फ तीन कारोबारी दिन में स्टॉक का भाव 22 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है।
मार्च की तिमाही में डॉली खन्ना के पास कंपनी में 19,63,104 शेयर या 1.66 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इससे पहले डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 17,16,896 इक्विटी शेयर या 1.45 प्रतिशत हिस्सेदारी रही थी। इस लिहाज से डॉली खन्ना ने जनवरी-मार्च 2022 तिमाही के दौरान लगभग 2.46 लाख इक्विटी शेयर खरीदे।
52 वीक के हाई तक गया शेयर: मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के स्टॉक में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्टॉक का भाव 6 अप्रैल से अब तक 22.67 फीसदी बढ़ चुका है। बीते शुक्रवार यानी 8 अप्रैल के दिन शेयर का भाव 109.10 रुपए या 11.67 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 112 रुपए तक गया, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। फिलहाल, कंपनी का मार्केट कैपिटल 1,293.00 करोड़ रुपए है।
संबंधित खबरें
ये पढ़ें-आधार कार्ड सेंटर ढूंढने में नहीं होगी दिक्कत, UIDAI ने किया समझौता
बता दें कि कर्नाटक के इस कंपनी की गिनती भारत की सबसे बड़ी केमिकल फर्टिलाइजर मैन्युफैक्चरर के तौर पर होती है। यह यूरिया, डाईअमोनियम फॉस्फेट जैसे प्रोडक्ट बनाती है।