डॉलर की ‘दादागीरी’ के आगे नेपाली, पाकिस्तानी और श्रीलंकाई भी थर-थर कांप रहे हैं। पिछले एक साल में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 73.81 से 81.49 पर पहुंच गया। पौंड और यूरो पर भी डॉलर की दादागीरी चल रही है। एक साल में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 169.10 से 243.74 पर और नेपाली रुपया 117.92 से 131.88 पर पहुंच चुका है। श्रीलंका का रुपया तो एक साल में 199.73 से सीधे 366.66 रुपये पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: डॉलर की दहाड़ से पस्त हुआ रुपया, जानें रुपये की कमजोरी से कौन होगा मजबूत
बता दें आज यानी सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही एक अमेरिकी डॉलर अब 81.49 रुपये के बराबर हो गया। यह ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। वहीं, एक डॉलर 366.66 श्रीलंकन रुपये के बराबर हो गया है। वहीं एक डॉलर 0.85 यूरो से उछल कर आज के डेट में यह 1.04 यूरो के बराबर हो गया है। एक साल पहले एक अमेरिकी डॉलर का मूल्य 0.73 पौंड स्टर्लिंग के बराबर था और आज 0.95 है। यानी पौंड भी डॉलर के आगे पस्त है।