DollarVsRupee: डॉलर की दहाड़ के आगे रुपया आज भी थर-थर कांप रहा है। शुरुआती कारोबार में ही डॉलर की तुलना में रुपया ऑल टाइम लो 81.47 पर आ गया। पिछले बंद भाव से यह 38 पैसा टूटा है। डॉलर 20 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।यह भी पढ़ें: क्यों आती है रुपये में कमजोरी, डॉलर से ही क्यों होती है तुलना
क्या होगा असर
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा
01 जनवरी 75.43
01 फरवरी 74.39
01 मार्च 74.96
01 अप्रैल 76.21
01 मई 76.09
01 जून 77.21
01 जुलाई 77.95
01 अगस्त 79.54
29 अगस्त 80.10
22 सितंबर 80.79
26 सितंबर 81.47 (शुरुआती कारोबार में)
कमजोर रुपये से किसे होगी कमाई
कमजोर रुपया विदेश में काम करने पर आईटी कंपनियों की कमाई बढ़ाएगा, वहीं, फार्मा सेक्टर का निर्यात भी बढ़ेगा, जबकि कपड़ा क्षेत्र को फायदा होगा। टेक्सटाइल निर्यात में भारत वैश्विक रैकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। कमजोर रुपया इस सेक्टर को भी काफी फायदा पहुंचाएगा।