HomeShare Marketडेल्हीवरी, मारुति, टाटा मोटर्स समेत इन शेयरों को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म...

डेल्हीवरी, मारुति, टाटा मोटर्स समेत इन शेयरों को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म हैं बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस

Stock to buy: अगर आप गिरते बाजार में शेयरों में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बोफा सिक्योरिटीज से लेकर मॉर्गन स्टेनली और CLSA कुछ क्वालिटी शेयरों को लेकर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। बोफा सिक्योरिटीज नई लिस्टेड टेक फर्म डेल्हीवरी (Delhivery) और ऑटो प्रमुख मारुति (Maruti) पर बुलिश है। वहीं,  CLSA टाटा मोटर्स (Tata motors) पर बुलिश हैं। 

630 रुपये तक जा सकते हैं डेल्हीवरी के शेयर
बोफा सिक्योरिटीज ने हाल ही में लिस्टेड लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी (Delhivery) पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 630 रुपये रखा है। बोफा के मुताबिक, कंपनी एक अच्छी स्थिति में है, शेयरों में तेजी की संभावना है। बता दें कि सोमवार को इंड्रा डे में डेल्हीवरी के शेयर एनएसई पर 491.35 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। बोफा ने कहा कि वह वित्त वर्ष 23-26 के लिए 40-43 प्रतिशत की रेवेन्यू वृद्धि की उम्मीद कर रहा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, डेल्हीवरी का एक्सप्रेस पार्सल वॉल्यूम 33 फीसदी सीएजीआर से बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ें- यह कंपनी बेच रही अपना भारतीय कारोबार, खरीदने के लिए मुकेश अंबानी, प्रेमजी, CP group और स्विगी में मची होड़

मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स पर बुलिश
डेल्हीवरी ही नहीं, बोफा की मारुति सुजुकी पर भी बाय रेटिंग है। यह सबसे बड़ी घरेलू कार निर्माता कंपनी है और बोफा ने अपने ईपीएस अनुमान को 7-9 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। वॉल्यूम में कोई रिकवरी नहीं होने के बावजूद, हांगकांग स्थित ब्रोकरेज फर्म CLSA ने टाटा मोटर्स पर अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग 453 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘बाय’ रेटिंग बनाए रखी है। वहीं, एक अन्य ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली टाटा पावर पर 175 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर इसकी ‘अंडरपरफॉर्म’ रेटिंग दी है। मौजूदा मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल में मुद्रीकरण की कम संभावना के कारण, इसने वित्त वर्ष 23-24 के लिए आय अनुमानों को 3-10 प्रतिशत तक कम कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की बढ़ी टेंशन! रिलायंस कैपिटल को खरीदने की रेस से टाटा और अडानी हुए बाहर, वापस ली बोली

(डिस्‍क्‍लेमर: यह जानकारी ब्रोकरेज के मुताबिक है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular