बीते कुछ महीने के दौरान दूध की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। कई टाॅप ब्रांड ने इस दौरान दूध के पैकेट का दाम बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के एनालिसिस के अनुसार वित्त वर्ष 2023 में भी दूध की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार जून 2022 तक साल-भर में दूध की कीमतों में 5.8% का इजाफा देखने को मिला है। वहीं, दक्षिण भारत में दूध की कीमतों में साल भर में 3.4% का इजाफा देखने को मिला है। अगर हम वैश्विक स्तर पर नजर दौड़ाएं तो देख पाएंगे कि यहां साल भर में 26.3% का इजाफा दूध की कीमतों में देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: ₹530 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का है पसंदीदा, एक्सपर्ट बुलिश
इन स्टाॅक पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं एक्सपर्ट
दूध की बढ़ती कीमतों पर ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि आगे भी कीमतों में इजाफा ही देखने को मिलेगा। यह वजह है कि ब्रोकरेज फर्म ने Heritage Foods, Dodla Dairy को BUY रेटिंग दी है। और Hatsun Agro और Parag Milk Foods को ‘Hold’ रेटिंग दी है।
ब्रोकरेज ने अपने नोट्स में कहा है, ‘दूध की खुदारा कीमतों में महीने दर महीने के हिसाब इजाफा देखने को मिल रहा है। दूध की बढ़ती कीमतों की प्रमुख वजह हीट वेव, वैश्विक स्तर पर बढ़ते दाम हैं। हमें आशा है कि आने वाली तिमाही में भी दूध की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा। डेरी कंपनियों ने पिछले पांच महीनों के दौरान दूध की कीमतों में 5 से 8% तक का इजाफा किया है।
संबंधित खबरें
‘हमें विश्वास है कि दूध की कीमतों में एक बार फिर डेरी कंपनियां इजाफा करेंगी। हमारी रिपोर्ट के अनुसार डेरी कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में खूब आइसक्रीम सेल किया है।’ दूध की कीमतों में इजाफे की बड़ी वजह राॅ मैटेरियल के बढ़ते दाम हैं। ब्रोकरेज फर्म डेयरी सेक्टर को लेकर काफी आशावादी हैं।